न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए नई स्कीम की शुरुआत, समूहों से होगा परेशानी का समाधान

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

अगर कोई किशोरी जीवन में किसी प्रकार की समस्या से जूझ रही है तो अब वो बिना संकोच महिला विकास निगम से संपर्क कर सकती है। विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल में महिलाओं और लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसी को ध्यान में रख अभी लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए नई स्कीम की शुरुआत की गई है। इसमें लड़कियों की छोटी-बड़ी जरूरत से लेकर उनकी हर परेशानी का समाधान इस स्कीम के तहत बने समूहों के माध्यम से किया जाएगा।

आनलाइन लोगों को जागरूक करने का काम करेगा निगम

निगम के अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने का सबसे आसान रास्ता आनलाइन माध्यम है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभी कम्युनिटी एक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। राज्य के 38 जिलों में प्रखंड स्तर तक इसपर काम चल रहा है।

समूह बनाकर किया जाएगा महिला जागरुकता पर काम

कम्युनिटी एक्टिविटी के तहत ब्लाक स्तर पर 534 ग्रुप होंगे तो वहीं जिला स्तर पर पांच और राजधानी में 24 से 30 ग्रुप बनाए जाएंगे। हर ग्रुप में 10 से 15 सदस्य होंगे जो बाल विवाह, दहेज प्रथा के साथ-साथ अपनी पढ़ाई बीच में छोडऩे वाली लड़कियों को जागरूक करने का काम करेंगे।

ब्लाक स्तर वाले ग्रुप में होंगे बीडीओ और एसडीओ

महिला विकास निगम द्वारा किशोरियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे ग्रुप में ब्लाक स्तर पर बीडीओ, एसडीओ के साथ-साथ उस इलाके के सक्रिय लोगों एवं किशोरियों को जोड़ा जाएगा। वो लड़कियों को जागरूक करने में अपनी सहभागिता दिखाएंगे। वहीं हर जिले में बनने वाले ग्रुप में भी आम लोगों को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *