न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिलाधिकारी ने बनकटवा प्रखंड का भ्रमण, घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बनकटवा- घोड़ासहन- मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज बनकटवा प्रखंड के बिजबनी दक्षिण पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा किया और लोगों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रखंड के सभी लोगों ने कहा कि हम लोगों ने वैक्सीनेशन ले लिया है।

भ्रमण के दैरान कोविड टीकाकरण के बारे में डोर टू डोर जाकर जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने पंचायत के सभी जनता को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी आप लोगों ने एक साहस का कार्य करते हुए संपूर्ण टीकाकरण लगवाया।

उन्होंने सभी टीम, पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया, जनप्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर इंडिया, प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका के डीपीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रखंड के लोगों ने दूसरे प्रखंडों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से सेकंड डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण होगा। जिला पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि अभी भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास का उपयोग किया जाना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने बनकटवा प्रखंड के बीजबनी दक्षिणी पंचायत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके द्वारा बिजबानी पंचायत दक्षिणी में जल- जीवन- हरियाली योजना के तहत वृक्षारोपण किया गया।

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, भूमि सुधार उप समाहर्ता ढाका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी माननीय जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, भूमि सुधार उप समाहर्ता ढाका, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *