न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : आय के स्त्रोतों से 302 गुणा अधिक संपत्ति के मामले में बिहार में सीबीआई ने अपने ही एक अधिकारी पर किया केस दर्ज

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार में सीबीआई ने अपने ही एक अधिकारी पर केस दर्ज किया है. सीबीआई डीएसपी ब्रजेश कुमार के पास आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है. डीएसपी ब्रजेश के पिता और माता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. डीएसपी के पिता पटना हाईकोर्ट के रिटायर कर्मचारी हैं और उन्हें 65 हजार रुपए पेंशन मिलती है. डीएसपी की माता गृहिणी हैं. सीबीआई का आरोप है कि डीएसपी और उनके परिवार के पास आय के स्त्रोतों से 302 गुणा अधिक संपत्ति है. 1.94 करोड़ की संपत्ति के बारे में वह कार्रवाई में कोई संतोषनजक सफाई नहीं दे पाए हैं.

सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार ब्रजेश कुमार के माता-पिता ने बेंग्लौर में प्रेस्टीज रॉयल गार्डन में दो घर खरीदे थे. इसके लिए उन्होनें किसी तरह का लोन या फाइनेंशियल मदद नहीं ली थी. इसी के बाद ब्रजेश कुमार और उनका परिवार शक के घेरे में आया था.

सीबीआई ने इसके बाद जांच शुरू कर दी तो मामला सामने आता चला गया. बता दें कि ब्रजेश कुमार सीबीआई की बैंकिंग धोखाधड़ी और प्रतिभूति प्रोकोष्ठ ईकाई में तैनात थे और पिता पटना हाईकोर्ट से रिटायर हो चुके हैं. वहीं सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ब्रजेश कुमार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *