न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिले में सड़क दुर्घटना व नदी में डूबने से मृत व्यक्तियो के परिजनों एवं घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष (आपदा प्रबंधन) से अनुदान की राशि प्रदान किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना व नदी में डूबने से मृत व्यक्तियो के परिजनों व सड़क दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष (आपदा प्रबंधन) से अनुदान की राशि की स्वीकृति दी गई है।

विदित हो कि आपदा प्रबंधन के तरफ से सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 लाख व घायलों को 4300 रुपया की राशि देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी श्री शीर्षत द्वारा मृतकों के परिजनों को 4 लाख व घायलों को 4300 रुपया दिया गया। यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से मृतक के परिजनों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

सड़क दुर्घटना एवं डूबने से मृतक जिनके परिजन को 4 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई

1. प्रदीप कुमार – रूपडिह
2. पवन कुमार – भेलवा
3. रामयश महतो – मधुबनी घाट
4. सुरेश कुमार – सिरसा
5. कुंती देवी – जितौरा
6. समसुद्दीन आलम- लक्ष्मीपुर (डूबने से)

सड़क दुर्घटना में घायल जिन्हें 4300 रुपये दिया गया है

1. राजेश कुमार- रूपडिह
2.वाहब खान
3. संतोष कुमार – मधुबनी घाट
4. मंजय राम – सिरसा
5.मुन्ना कुमार – जितौरा
उपरोक्त सभी को राशि RTGS के माध्यम से भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *