न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में पहली बार दरभंगा-सुपौल में बन रहा पानी में तैरता सोलर प्लांट, करोड़ों का इन्वेस्टमेंट

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दरभंगा- सुपौल/ बिहार :
अब बिहार में कुछ अनोखा सोलर पावर प्लांट पर भी काम शुरू हो चुका है अनोखा इसलिए क्योंकि यह सोलर पावर प्लांट पानी के ऊपर तैरता रहेगा और बिजली बनाता रहेगा यह बिहार का एकमात्र पानी के ऊपर तैरता हुआ सोलर प्लांट होगा। बिहार में पहली बार दरभंगा एवं सुपौल ज़िला में तैरता हुआ सोलर प्लांट बन रहा है जिससे आसपास के इलाकों को लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सोलर प्लांट का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है।
दरभंगा फ्लॉटिंग सोलर प्लांट
बिहार के दरभंगा जिले में पानी में तैरता हुआ बिजली घर यानी फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है यह फीडर से कनेक्ट होगा यानी यहां से उत्पादित बिजली ग्रीड होते हुए उपभोक्ता तक पहुंचेगा दरभंगा में बन रहा प्लॉटिंग बिजली घर की क्षमता 1.6 मेगावाट होगा बिहार में पहली बार 1 मेगावाट से अधिक का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है आपको बता दूं कि इससे एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी बना रही है बिजली कंपनी कार्यालय में 10 एकड़ से अधिक की तालाब है इसीलिए यहां पर 1.6 मेगावाट बिजली परियोजना पर काम चल रहा है और इसे दिसंबर 2021 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
सुपौल फ्लॉटिंग सोलर प्लांट
उधर बिहार के सुपौल में भी इस तरह का अनोखा फ्लॉटिंग सोलर प्लांट का निर्माण पर काम हो रहा है सुपौल बिजली घर की क्षमता 0.525 मेगावाट है यहां कंपनी ने एजेंसी का चयन का काम शुरू कर दिया है जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड नामक एजेंसी किस पर काम कर रही है परियोजना में लगभग तीन करोड़ तक खर्च आने की अनुमान है वहीं ईसे जून में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इस परियोजना में देरी की वजह से इस परियोजना को पूरा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *