न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार JDU की नई टीम का ऐलान, कमेटी में 33 फीसद से ज्‍यादा महिलाएं, इन्‍हें मिली है टीम में जगह

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

जदयू (JDU) ने अपनी बि‍हार राज्‍य की नई कमेटी की घोषणा कर दी है। नई कमेटी में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और सात प्रवक्ता शामिल हैं। प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने कमेटी का गठन किया है। इस जंबो कमेटी में महिलाओं की हिस्‍सेदारी 33 फीसद दी गई है। कमेटी में सामाजिक, क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ध्‍यान रखा गया है। प्रदेश अध्‍यक्ष ने दावा किया है कि देश में जदयू पहली पार्टी है जिसने महिलाओं को 33 फीसद से अधिक की हिस्सेदारी दी है। इससे पहले यह काम किसी पार्टी ने नहीं किया है। प्रदेश कोषाध्‍यक्ष विधान पार्षद ललन सर्राफ बनाए गए हैं।

कई दिग्‍गज नेताओं को दी गई उपाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी

पूर्व मंत्री लक्ष्‍मेश्‍वर राय, पूर्व सांसद कुमकुम राय, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, गुलाम गौस, एएन शाही, बीमा भारती, पूर्व मंत्री रंजू गीता, रणविजय सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार, ललन पासवान, लखन ठाकुर, वीणा भारती, लक्ष्‍मीकांत मंडल, जगत नारायण सिंह, मुजाहिद भारती, प्रेम चौधरी, राजन मिश्रा, नवीन कुमार, ज्ञानचंद पटेल, प्रमिला कुमारी, हरपाल कौर, रेखा गुप्‍ता, प्रेमा चौधरी, अंजली सिन्‍हा, जितेंद्र नाथ, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुज कुमार सिंह और शंभुनाथ झा।

ये बनाए हैं प्रदेश महासचिव 

अनिल कुमार, परमहंस कुमार, चंदन कुमार, अभय कुमार सिन्‍हा, रामबालक सिंह, सर्फुद्दीन, विपिन कुमार यादव, भूमिपाल राय, मंंजू देवी, रामचंद्र यादव, फराज फातमी, विजेंद्र कुमार यादव, रजिया खातून, चितरंजन यादव, शालिनी मिश्रा, जयवर्धन यादव, मदन पटेल, भारती मेहता, राणा रणधीर सिंह चौहान, आसमा परवीन, आशीष कुमार बब्‍बू, शंभू प्रसाद, शिवप्रकाश गलोदिया, मूलचंद गोलछा, रामपुकार सिन्‍हा, अंगद कुशवाहा, जंगबहादुर सिंह, कौशल्‍या जायसवाल, शोभा चंद्रवंशी, ललन प्रसाद कुशवाहा, अमरेश चौधरी, शंभु कुमार सुमन, राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह, जियाउद्दीन खान, पंछीलाल राय, आरती प्रधान, शिवरानी देवी, संगीता यादव, मंजू देवी, किरण रंजन, शगुफ्ता अजीम, विजय कुशवाहा, अरुणा सिंह, नज्‍म इकबाल आदि।

संजय एक बार फिर बने मुख्‍य प्रवक्‍ता 

जदयू की नई कमेटी में एक बार फिर संजय सिंह मुख्‍य प्रवक्‍ता बनाए गए हैं। छह अन्‍य प्रवक्‍ताओं में पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, सुहेली मेहता, अजय आलोक, प्रगति मेहता, निखिल मंडल एवं अभिषेक झा शामिल हैं। इनमें केवल रणवीर नंदन नए हैं। अन्‍य सभी पुराने हैं। इनमें सुहेली मेहता खगड़‍िया की जबकि प्रगति मेहता जमुई के हैं। अन्‍य सभी पटना के ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *