न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपस में ही भिड़ गए पुलिस अफसर, CM के सामने SP गौरव सिंह ने SSP बृजेश सिंह को मारा थप्पड़, PSO बलवंत ने एसपी को मारी लातें

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसर आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी व एडिशनल एसपी बृजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में सीएम की सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारियों ने एसपी को घेर लिया और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने एसपी को लातों से मारा।

मंत्री को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाव लश्कर के साथ भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। सूत्रों की मानें तो तय प्रोटोकॉल के अनुसार गडकरी के वाहनों के काफिले में सिर्फ मुख्यमंत्री का वाहन शामिल होना था और बाकी वाहनों को काफिले के पीछे चलना था, लेकिन वाहनों को काफिले में शामिल करने को लेकर एसपी कुल्लू और एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक जगह काफिला रुकने पर एसपी और एडिशनल एसपी के बीच कहासुनी हो गई।

बहस के दौरान ही एसपी ने एडिशनल एसपी को थप्पड़ जड़ दिया। प्रभारी को थप्पड़ मारे जाने पर सीएम सुरक्षा के कर्मचारी उग्र हो गए और एसपी को पकड़कर घेरने की कोशिश करने लगे। एसपी ने बचने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने गौरव को लातें जड़ दीं। इसी दौरान स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और एसपी के पक्ष में मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा करने लगे। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हटाकर मुख्यमंत्री के वाहन को रवाना कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *