न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी ने EVM वेयर हाऊस का मासिक सामान्य निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा समाहरणालय, मोतिहारी स्थित EVM वेयर हाऊस का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण आयोग के निर्देश के आलोक में मासिक सामान्य निरीक्षण है। जिलाधिकारी ने आयोग के मापदंडों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

EVM वेयर हाउस मे सभी सीसीटीवी कैमरा कार्यरत हैं और सशस्त्र पुलिस बल अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी से वेयर हाउस परिसर में पेड लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास, विशेष कर पदाधिकारी नितेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *