न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना के नए बस स्टैंड से बस पकड़ना है काफी खर्चीला, जानें नए बस स्‍टैंड तक जाने का किराया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

पटना के मीठापुर बस स्टैंड अब इतिहास बनने जा रहा है। दरअसल सरकार पटना  मीठापुर बस स्‍टैंड को अगले महीने से पूरी तरह बंद करने जा रही है। स्‍थानीय प्रशासन धीरे-धीरे यहां से बसों को बैरिया में बने नए बस पड़ाव पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की ओर शिफ्ट कर रहा है। फिलहाल गया, नवादा समेत पांच से अधिक जिलों की बसों का मीठापुर बस स्‍टैंड से आवागमन बंद हो चुका है। प्रशासन का कहना है कि 15 जुलाई से कोई भी बस मीठापुर नहीं जाएगी।

कैसा है नया बस अड्डा?

नया बस अड्डा सुविधाओं के मामले में मीठापुर से कई गुना बेहतर है। यहां यात्रियों को आधुनिक सुख – सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन फिलहाल बस स्‍टैंड के साथ एक मुश्‍क‍िल यह है कि यहां से पटना शहर के मुख्‍य हिस्‍सों में पहुंचना यात्रियों को काफी महंगा पड़ रहा है,  खासकर वैसे लोग जिन्‍हें दानापुर और पाटलिपुत्र जंक्‍शन से ट्रेन पकड़नी और छोड़नी पड़ती है।

सिटी बस सेवा चलने पर मिल सकती है यात्रियों को राहत

यदि नए बस स्‍टैंड से पटना शहर के प्रमुख हिस्‍सों सहित दानापुर और पाटलिपुत्र रेलवे स्‍टेशन तक सीधी सिटी बस सेवा की शुरूआत हो जाये तो  यात्रियों को काफी राहत मिल पाएगी। प्रशासन इसके लिए प्रयास तो कर रहा है, लेकिन अभी उतनी गंभीरता प्रशासन के कामकाज में दिख नहीं रही है, जिसका खामियाजा नए बस स्‍टैंड से आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जितना किराया देकर लोग भागलपुर से पटना नहीं आ रहे, उससे अधिक किराया नए बस स्‍टैंड से दानापुर स्‍टेशन के लिए ऑटो वाले मांग रहे हैं।

प्रीपेड बुकिंग की सुविधा की शुरूआत की गई है

फिलहाल नए बस स्‍टैंड से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बुधवार को प्रीपेड बुकिंग सेवा की विधिवत शुरुआत की गई। सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार मोटर रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव राज कुमार झा ने किया। उन्होंने कहा कि प्री पेड सेवा बूथ होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यहां शहर के हर मोहल्ले का आटो किराये की सूची  दी गई है। यहां से 24 घंटे आटो की सुविधा  उपलब्ध रहेंगी।

क्या है किराया?

स्थान- रिजर्व- शेयर किराया

एयरपोर्ट- -300 रु.    60 रुपये

एम्स- -350 -60

गायघाट– 175 -20

महेंद्रू– 200 -20

गुलजारबाग–150 -20

अगमकुआं–100 -15

गुरुद्धारा– 175 -25

सिटीचौक–150 -20

अनिसाबाद–200 -30

फुलवारीशरीफ–250 -40

दानपुर स्टेशन–350 -50

मीठापुर बस स्टैंड– 200-20

पटना जंक्शन–200- 30

गांधी मैदान–250- 40

बोरिंग रोड, पानी टंकी– 275-45

राजीव नगर-पाटलिपुत्र- -300-45

कुर्जी– 300- 50

महावीर वात्सल्य–300- अप्राप्त

संत माइकल, दीघा- 350 – 60

राजापुर पुल-275 – 50

इनकम टैक्स-250-40

राजेंद्र नगर टर्मिनल- 175 – 25

कंकड़बाग ऑटो स्टैंड-175- 35

हनुमान नगर-175 -30

पटेल नगर गांधी मूर्ति- 320 – 60

चिडिय़ाखाना – 270 -50

कृष्णानगर रोड नंबर23–300 -अप्राप्त

दानापुर कैंट नौलखा मंदिर–400 -अप्राप्त

शाहपुर सबलपुर-480-अप्राप्त

आइजीआइएमएस-  340- अप्राप्त

पीएमसीएच- 250 -अप्राप्त

मनेर – 700 -अप्राप्त

बिहटा-850 -अप्राप्त

पूरी तरह से नए बस स्टैंड के कार्यरत होने के बाद यात्रियों की परेशानी कम होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *