न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने मेट्रो परिचालन के समय में किया बदलाव, ऑफिस जाने वालों पर पड़ेगा असर

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नई दिल्ली :

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ग्रीन लाइन पर मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने बताया कि ग्रीन लाइन पर पहली और आखिरी ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया है। दरअसल, ग्रीन लाइन पर दिल्ली मेट्रो एक अतिरिक्त इंटरचेंज सुविधा का निर्माण कर रही है। इंद्रलोक/कीर्तिनगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पिंक लाइन पर मजलिश पार्क-शिव विहार, पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने वालों को इसका लाभ मिल सकेगा।

डीएमआरसी ने बताया कि ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से कीर्तिनगर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुबह में पहली मेट्रो 7:18 मिलेगी। जबकि रात में अंतिम मेट्रो 9:10 पर मिलेगी। जबकि ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से अगर कोई यात्री सीधे इंद्रलोक जाना चाहता है तो उसे पहली ट्रेन सुबह सात बजे मिलेगी। इसी तरह से रात में अंतिम मेट्रो नौ बजे मिलेगी।

अगर कोई यात्री इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाना चाहता है तो उसे पहली मेट्रो सुबह 7:25 बजे मिलेगी जबकि अंतिम मेट्रो सेवा रात में 9:30 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। इसी तरह से कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों को सुबह में पहली मेट्रो 7:25 और रात में अंतिम मेट्रो 9:30 बजे उपलब्ध रहेगी। इन सभी जगहों पर मेट्रो सेवा का परिवर्तित समय 18 जून से 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेगा।

डीएमआरसी की तरफ से संबंधित मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को इसके बारे में बताया भी जाएगा ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। बता दें कि ग्रीन लाइन पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऑफिस आने-जाने वालों पर इसका असर पड़ सकता है। जिनकी ड्यूटी सुबह सात बजे होगी वह ऑफिस समय से नही पहुंच पाएगा। इसी तरह जो ऑफिस से देर रात घर के लिए निकलना चाहेगा उसको परेशानी होगी। परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को अन्य विकल्प की तरफ रुख करना पड़ेगा अथवा समय से मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *