न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा पकड़ीदयाल में 23 वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. डॉ. ब्रजबिहारी प्रसाद

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पकड़ीदयाल- मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमर शहीद स्व. डॉ. ब्रजबिहारी प्रसाद की 23 वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने मां गिरजा देवी विवाह भवन पकड़ीदयाल में मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय वैश्य महासभा के युवा प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला पार्षद मनोज जायसवाल एवं उपाध्यक्ष पुत्र अनिल कुमार द्वारा श्रद्धांजली सभा के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित नगर चेयरमैन सुरेश राम, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के युवा प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला पार्षद मनोज जायसवाल एवं उपाध्यक्ष पुत्र अनिल कुमार ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीद स्व. ब्रजबिहारी प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैश्य रतन अमर शहीद स्व. ब्रजबिहारी प्रसाद गरीबों एवं अकलियतों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों को मदद करने का काम किया है उन्होंने सामंतवाद प्रथा को खत्म किया।

श्रद्धांजली सभा का अध्यक्षता एवं संचालन धर्मेश कुमार ने किया। सभा में प्रमुख पति संजय कुशवाहा, वार्ड पार्षद रामचंद्र कुंवर, रामबाबू प्रसाद, अकिंद्र प्रसाद, मुन्ना हुसैन, जलेश्वर प्रसाद, संजय किसान पार्षद पुत्र ललन सोनी, संवेदक रत्नेश सिंह, विनय कुशवाहा, बबलू तिवारी, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, संतोष निराला, बिट्टू कुमार, सुनिल कुमार, प्रवेश कुमार, चंदन कुमार, सरोज कोजी, ब्रजभूषण प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद, नरेश प्रसाद, रामानंद प्रसाद, केसी चन्द गुप्ता, सुनिल कुमार, सुभाष मिश्रा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, मुन्ना कुमार, सरोज प्रसाद, नवीन तिवारी, ददन कुमार, कुंदन कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *