न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : साइकिल गर्ल और दरभांग की बेटी ज्योति के पिता की हार्ट-अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दरभंगा/ बिहार :

साइकिल गर्ल के नाम से मशहूर बिहार की बेटी ज्योति के पिता की मौत हो गई है. ज्योति के पिता की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव की 13 साल की ज्योति पिछले साल अपने पिता मोहन पासवान को साईकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से आठ दिन का सफर तय कर के दरभंगा पहुंचकर सुर्खियों में आई थी.

जानकारी के मुताबिक ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान के चाचा की मौत 10 दिन पहले हो गयी थी. उन्ही के श्राद्ध कर्म के भोज के लिए समाज के लोगो के साथ मोहन पासवान बैठक किए. बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही मोहन पासवान खड़े हुए कि अचानक वो गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. वहीं ग्रामीणों की मानें तो मोहन पासवान की मौत हृदय गति रुकने से हुई है. पिता की मौत के बाद से ज्योति के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

गौरतलब है कि 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान अपने बीमार पिता को गुरुग्राम से ज्योति 13 सौ किलोमीटर साइकिल पर बैठाकर घर लाई थी. उसके इस कारनामे ने उसे देश-विदेश में सुर्खियां बटोरने का मौका दिया था. उसके इस साहसिक कदम के लिए अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी ने ज्योति की तारीफ करते हुए कही थी इस तरह की इस तरह का साहसिक कार्य भारत की बेटी ही कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *