न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : चमकी बुखार/AES JE के प्रचार प्रसार हेतु “चमकी की धमकी” का स्टीकर एवं पंपलेट का विमोचन किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने चमकी बुखार /AES JE के प्रचार प्रसार हेतु “चमकी की धमकी” का स्टीकर एवं पंपलेट का विमोचन किया। चमकी के धमकी स्टीकर सभी वाहनों में चिपकाया जाएगा, हैंड बिल महादलित टोला मे विभिन्न स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित चौपाल में लोगों को बांटकर चमकी बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि एक एक बच्चे की जान हमारे लिए कीमती है, कोई भी बच्चा अगर बुखार से पीड़ित होता है उसे तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाएं। उन्होंने कहा कि लोगों मे जागरूकता लाकर AES/JE बीमारी को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी के बचाव हेतु सारी तैयारियां कर ली गई है। प्रभावित इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां, अति आवश्यक दवाओं का इंतजाम है। यदि बच्चों में तेज बुखार या इस तरह का कोई लक्षण है तो तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करें। देर नहीं करनी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को तेज धूप से बचाएं, गर्मी के दिनों मे अपने बच्चों को दिन में दो बार स्नान कराएं , रात में बच्चों को भरपेट खाना खिला कर ही सुलाये, गर्मी के दिनों में बच्चों को ORS घोल अथवा नींबू, पानी, चीनी का घोल पिलाए।

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या है 06252 242418 है। सदर अस्पताल मोतिहारी का नंबर 06252 296406 है।

बच्चों में JE /AES का लक्षण दिखने पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी का बचाव है। मौके पर अभय कुमार भगत, DTL केयर इंडिया, मुकेश कुमार, कालाजार, केयर इंडिया भीम शर्मा जिला ज़न-संपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *