न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिलाधिकारी ने सामुदायिक किचन का जायजा लिया, कहा- बेघर और जरूरतमंदों को मुफ्त मिल रहा है भोजन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिला प्रशासन के सौजन्य से रेड क्रॉस गेट के पास मोतिहारी में संचालित सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कहा कि सरकार के निर्देश पर ” पूर्ण बंद ” के दरम्यान बेघर , लाचार समेत अन्य जरूरतमंदों को मुफ्त में दो समय (दिन और रात) का भोजन मुहैया कराए जाने के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इसमें सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन भी भोजन कर सकते हैं। उन्होंने स्वादिष्ट भोजन परोसे जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सम्बंधित जन निर्धारित स्थान पर पहुंच कर बेझिझक इसका लाभ लें।

जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने सामुदायिक रसोई में भोजन, साफ – सफाई आदि का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने भोजन कर रहे जनों से आवश्यक पूछताछ की और खाना के सम्बंध में जरूरी जानकारी ली। उन्होंने इसी कड़ी में लाभुकों से भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद की जानकारी ली और व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश से लौटे ग्रामीणों को गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि शहर में सामुदायिक किचेन चला कर उनके हितों की रक्षा की जा रही है।

उन्होंने अगले आदेश तक सामुदायिक किचन का संचालन जारी रखे जाने की बात – बताते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए सभी सम्बंधित जन टीकाकरण करायें और मास्क के साथ सामाजिक दूरी का पालन करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियरंजन राजू एवं सम्बंधित अधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *