न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : राज्य में 15 मई तक कम्पलीट लॉकडाउन लगाने के आदेश को तेजस्वी यादव ने बता दिया ‘नौटंकी’

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार की नीतीश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद बिहार में राजनीति शुरू हो गई है.

नीतीश कुमार के लॉकडाउन संबंधी ट्वीट पर सबसे पहले तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और इसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया. नीतीश कुमार ने जैसे ही ट्वीट कर लॉकडाउन का ऐलान किया तेजस्वी ने लिखा- 15 दिन से समूचा विपक्ष लॉकडाउन करने की माँग कर रहा था लेकिन छोटे साहब अपने बड़े साहब के आदेश का पालन कर रहे थे कि 2 मई तक लॉकडाउन नहीं करना है। अब जब गाँव-गाँव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब दिखावा कर रहे है। इस संकट काल में तो निम्नस्तरीय नौटंकी और राजनीति से बाहर आइये, बाज आइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *