न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : सदर अस्पताल स्थित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के बेहतर सुविधा एवं विधि व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी ने आज सदर अस्पताल स्थित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के बेहतर सुविधा एवं विधि व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया तथा पदाधिकारियों एवं डॉक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन के चेंबर में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, डॉक्टर के साथ एक आवश्यक बैठक की।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि रोस्टर बाइक डॉक्टर को प्रतिनियुक्ति करते हुए उचित इलाज किया जाए। पेशेंट का प्रॉपर केयर किया जाए ताकि पेशेंट में विश्वास हो। पेशेंट के परिजनों से भी अच्छा से व्यवहार किया जाए।

उन्होंने डॉक्टरों से भी इलाज को लेकर सलाह मशविरा की। तथा भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉक्टरों से पूर्ण विश्वास के साथ लगन से पेशेंट की सेवा करने, इलाज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि हम सभी को वर्तमान दौर में सेवा की भावना होनी चाहिए, जिससे लोगों एवं पेशेंट में विश्वास उत्पन्न हो। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, पीपीइ कीट, मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। ताकि पेशेंट के इलाज में कोई कठिनाई नहीं हो।।

उन्होंने स्पष्ट रूप से सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सबसे पहले अनुमंडल स्थित डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर में पेशेंट को भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए, ताकि जिला स्तर पर लोड कम हो सके। बैठक में सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, आपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी डॉक्टर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *