न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दिग्गजों की मौत से हिला पूरा देश, बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार व संपादक सुकान्त की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, वहीं मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना- बिहार/ नई दिल्ली :

बिहार में कोरोना के संक्रमण से एक से बढ़कर एक दिग्गजों की मौत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. लोग हतप्रभ और निःशब्द हैं. कोरोना मामले में सरकार की लापरवाही ने आज आम आदमी को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है.

CM नीतीश के खासमखास और बिहार के IAS नंबर 1 अधिकारी का कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री मर्माहत, कैबिनेट की बैठक में किया गया शोक व्यक्त

अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार भी नही रहे। कोरोना होने के बाद उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली। कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी के महान कवि बाबा नागार्जुन के पुत्र सुकान्त सोम का निधन

अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी साहित्य के महान कवि बाबा नागार्जुन के पुत्र सुकान्त सोम नहीं रहे। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’ न्यूज़ टुडे परिवार भी रोहित सरदाना के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *