न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिले में मंगलवार को 247 कोरोना संक्रमित, कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 148 है जो 96 ग्रामीण और 52 शहरी क्षेत्रों में बनाएं गए है

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिले में मंगलवार को 247 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 137 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। जबकि तीन की मौत हो गई है। ठीक होने वाले सभी होम आइसोलेट के संक्रमित है। अप्रैल में अभीतक 3278 संक्रमित मिले हैं। जिसमें 730 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए है। शेष बचे संक्रमितों में 118 को आइसोलेशन वार्ड, 14 को रेफर तथा 2347 को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में फिलहाल 2479 एक्टिव केस है। मोतिहारी शहर लगातार कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। मंगलवार को मोतिहारी में 86 संक्रमित मिले हैं। वहीं ट्रेन से विभिन्न स्टेशनों पर उतरे 252 यात्रियों की जांच में 15 संक्रमित मिले हैं।

नए मिले संक्रमितों में मोतिहारी में 80, बंजरिया 15, पहाड़पुर व तुरकौलिया 11-11, फेनहारा व पीपराकोठी 10-10, एसआरपी रक्सौल व अरेराज में नौ-नौ, केसरिया में आठ, रामगढ़वा व हरसिद्धि में सात-सात, रक्सौल, पकड़ीदयाल व संग्रामपुर में छह-छह, मधुबन, शरण नर्सिंग मोतिहारी, चकिया, छौड़ादानों, पताही व बनकटवा में पांच-पांच, आदापुर, डंकन रक्सौल, घोड़ासहन, कल्याणपुर व कोटवा में तीन-तीन, ढाका व सुगौली में दो-दो तथा रहमानिया, चिरैया व मेहसी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

मोतिहारी जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 148 है। जिसमें 96 ग्रामीण और 52 शहरी क्षेत्रों में बनाएं गए है। इन कंटेनमेंट जोनों में कुल एक्टिव केस की संख्या – 431है,। जिसमें 194केस ग्रामीण कंटेनमेंट जोन मे तथा 237 शहरी कंटेनमेंट जोन में है।

इन कटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन की निगरानी में कोविड – 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही है।साथ मे कन्टेन्मेट में रहने पोजिटिभ पेशेंट का नियमित जाच डॉक्टर के टीम द्वारा किया जा रहा है।

जिला प्रशासन आप जिलावासियों से अपील करता है कृपया मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं तथा कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 एवं 06252-242418 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *