न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार के इस विधायक को सलाम, 24 घंटें रहता है अस्पताल में, मेरे रहते किसी मरीज को न होगी परेशानी, उधर आक्सिजन के घोर अभाव में अब लूट पाट

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

इस तस्वीर में जो आदमी दिख रहा है वो कोई डॉक्टर नहीं है बल्कि आरा के विधायक मनोज मंजिल हैं। ये आरा के सदर अस्पताल में चौबीसों घण्टा डेरा जमाए हुए हैं ताकि इनके जिले के कोई व्यक्ति को इलाज में कोई दिक्कत ना आए। इस आपदा के वक्त में जब देश के सारे मंत्री, विधायक, सांसद सब अपने घर मे छुपे में है तब ये आदमी अपने लोगों के सुरक्षा के लिए खतरों के बीच खड़ा है। न्यूज़ टुडे टीम की ओर से सलाम है मनोज मंजिल के इस जज़्बे को।

आपसे ऐसी उम्मीद नहीं डॉक्टर, इमरजेंसी मरीजों को छोड़ गायब हो गए सदर अस्पताल के डॉक्टर

आरा सदर अस्पताल में लापरवाही का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात 10 बजे से एक बजे तक इमरजेंसी वार्ड में तीन घन्टे तक कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के नहीं होने से मरीजों और उनके इसकी जानकारी अगिआंव विधायक मनोज मंजिल को मिली तब परिजनों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। विधायक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। तब डीएम ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर को ड्यूटी पर लगा दिया और गायब होने वाले डॉ.आरके मंडल से शॉकॉज किया है। वहीं पता चला कि डॉ. मंडल कोरोना पॉजिटव हो गए थे। इसलिए वे अस्पताल नहीं आ रहे थे।

आक्सिजन के घोर अभाव में अब लूट पाट

उधर आक्सिजन के घोर अभाव में अब लोग लूट पाट पर उतर आए हैं। ताजा अपडेट के बिहार के आरा में हथियार के बल पर अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर लूटने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि कोरोना मरीजों के बचाव के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत इस कदर हो गई है कि अब इसकी लूटपाट होने लगी है। आरा सदर अस्पताल में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *