न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिले के किसानों के बीच जगी आस, मोतिहारी हनुमान चीनी मील से जुड़े नीलाम पत्र वाद की हुई समीक्षा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार.जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें.ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी,हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

★चीनी मील से संबंधित नीलाम पत्र वादों पर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में नीलाम पत्र से संबंधित बकाया राशि के भुगतान को लेकर नोटिस निर्गत करने की बात कही गई.★

हनुमान चीनी मील मोतिहारी से संबंधित नीलाम पत्र वादों पर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी ने की. बैठक में अपर समाहर्ता ने चीनी मील के नीलाम पत्र से संबंधित बकाया राशि का भुगतान करने के लिए संबंधित पक्षों को शीघ्र नोटिस निर्गत करने की बात कही. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नोटिस का प्रकाशन प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से करने के लिए भी कहा।

बकाया भुगतान का होगा हर संभव प्रयास

अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी ने बताया कि नीलाम पत्रों से संबंधित बकाया राशि के भुगतान को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने इस दौरान विशेष परिस्थिति की बात करते हुए कहा कि चीनी मील की परिसंपत्ति और उसके भूमि का कुर्की जब्ती किए की जाएगी. अपर समाहर्ता ने बताया कि चीनी मील के बकाया भुगतान को लेकर सरकार अत्यंत गंभीर है. उन्होंने कहा कि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और कुछ मामलों में विधिक परामर्श प्राप्त करते हुए त्वरित करवाई करने का भी विचार किया गया है.प्रशासन के इस कदम से जिले के किसानों के बीच आस जगी है.

नीलाम पत्र से संबंधित दायर हैं 37 वाद

उन्होंने बताया कि एडीएम के अनुसार नीलाम पत्र से संबंधित कुल 37 वाद दायर है. जिसमें लगभग 38 करोड़ की राशि सन्निहित है. जिसमें लगभग 20 करोड़ की राशि को वसूल कर जमा किया जा चुका है और लगभग 17 करोड़ की वसूली अभी बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *