न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : महाराष्ट्र COVID अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 मरीजों की मौत, भर्ती थे 171 मरीज, किए जा रहे शिफ्ट

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. कोरोना वायरस संकट के बीच महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया है. यहां स्थित जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीन टैंक लीक हो गया है. हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने दी है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है. रिसाव होने की वजह से जाकिर हुसैन अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी. जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे.

मंत्री शिंगणे ने कहा कि इसमें 22 लोगों की मौत हुई है. हम इसकी जांच करेंगे और आने वाले दिनों में ऐसी घटना न हो इसके लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि 11 लोगों की मौत हो गई है. हम एक विस्तृत जांच रिपोर्ट पाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही हमने जांच के आदेश दे दिए हैं.’ मंत्री ने कहा ‘जो भी जिम्मेदार होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा.’

टैंक में से हुए रिसाव के चलते पूरे इलाके में ऑक्सीजन फैल गई थी. खबर है कि इस दौरान अस्पताल में 25 मरीजों का इलाज वेंटिलेटर पर जारी था. कई मरीजों का हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा 60 से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी. महाराष्ट्र देश का कोरोना वायरस महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *