न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : संविधान निर्माण एवं राष्ट्र के विकास में बाबा साहब के योगदानों को हमेशा किया जाएगा : जिलाधिकारी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि समाज के निर्माण, संविधान निर्माण एवम राष्ट्र के विकास में बाबा साहब के योगदानों को हमेशा किया जाएगा याद, बाबा साहब के बताए हुए रास्ते सभी के लिए अनुकरणीय है।

उक्त मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत सहित अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, विकास शाखा प्रभारी पदाधिकारी पुष्पा कुमारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता(सदर), ज़न-सम्पर्क पदाधिकारी भीम शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *