न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दिन बहुरेंगे गन्ना मजदूर एवं किसानों के, मोतिहारी चीनी मिल मजदूरों एवं किसानों के बकाया भुगतान के लिए समझौता बैठक सम्पन्न

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी के गन्ना मजदूर एवं किसानों के दिन अब बहुरने के आसार दिख रहे हैं। आज गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मेसर्स हनुमान शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मोतिहारी से संबंधित मजदूरों एवं किसानों के बकाया राशि के भुगतान करने के संबंध में एक बैठक गन्ना उद्योग विभाग, पटना में हुआ। जिसमें प्रधान सचिव सुश्री एन विजयलक्ष्मी, जिलाधिकारी मोतिहारी, शीर्षत कपिल अशोक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस बैठक में किसानों व मजदूर यूनियन तथा कंपनी के बीच समझौता हुआ। समझौते के अनुरुप किसानों व मजदुरो के बकाया भुगतान कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक मोतिहारी में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *