न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : राजगीर में ग्रामीण विकास मंत्री के द्वारा सम्मानित हुए मोतिहारी के प्रसिद्ध युवा फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : राजगीर- मोतिहारी/ बिहार :

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एवं अंतरराष्ट्रीय ज्ञान भूमि नालंदा के राजगीर स्थित होटल गारगी गौतम के सभागार में उड़ान सोशल वैलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित उड़ान फिजियो कान्फ्रेंस में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा जिले के मोखलिसपुर निवासी गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक मोतिहारी के निदेशक सह संचालक मशहूर युवा फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं बेहतर योगदान के लिये बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा मोमेंटो एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

डॉ० गोपाल को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री के द्वारा सम्मानित होने पर दर्जनो चिकित्सकों एवं सैकड़ों शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

इस अवसर पर उड़ान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एके सोनी, जनरल सेक्रेटरी डॉ रवि प्रकाश, फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ जेपीएस बादल, डॉ कुमार निशस, डॉ कुंदन कुमार, डॉ विलियम, डॉ अंजू कुमारी, डॉ शहजाद आलम, डॉ इम्तेयाज, डॉ जाहिद सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक एवं छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *