न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में SSB ने 3 करोड़ के मार्फिन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शेख अकबर मुल्ला जिला के नकरदेई थाना क्षेत्र के मुनिया डीह गांव का रहने वाला है. तस्कर के पास से बरामद मादक पदार्थ मार्फिन है. एसएसबी के बेलदरवा मठ पोस्ट के जवानों ने तस्कर को मार्फिन और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

एसएसबी 71वीं बटालियन के बेलदरवा मठ पोस्ट पर तैनात असिस्टेंस कमांडेंट अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल के तरफ से मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर गश्ती और जांच बढ़ा दी गई. इसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखा जिसे रोककर जांच की गई, तो उसके पास से मादक पदार्थ मार्फिन बरामद हुआ.

युवक के पास से बरामद मादक पदार्थ का वजन एक किलोग्राम है. वहीं, जब्त मार्फिन की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है. एसएसबी ने पूछताछ के बाद जब्त मार्फिन समेत तस्कर को स्थानीय अदापुर पुलिस के हवाले कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *