![](https://newstodayupdate.in/wp-content/uploads/2020/08/IMG_20200811_094337.jpg)
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
पूर्वी चंपारण में कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि मॉनसून आधारित खेती करने वाले किसानों को 6 हजार और सिंचाई प्रणाली से खेती करने वाले किसान को 13 हजार 5 सौ रुपये फसल की क्षति का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बाढ़ पीड़ितों को सरकार से मिलने वाली सभी सहायता मुहैया कराई जाएगी। राहत कार्य में अगर कोई कोताही हुई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अब पशु चिकित्सकों की बहाली बहुत जल्द होगी।
पशु चिकित्सकों के रिक्त ग्यारह सौ पदों पर बहाली के लिए जल्द ही वैकेंसी निकलेगी। कृषि मंत्री श्री कुमार आज परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कही। साथ ही उन्होंने डीएम एसके अशोक एवं जिला कृषि पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उनके साथ कला व सांस्कृतिक मंत्री प्रमोद कुमार भी मौजूद थे। बाद में कृषि मंत्री श्री कुमार ने कला व संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित बंजरिया एवं सुगौली प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों फसलों के बाढ से हुए नुकसान का जायजा भी लिया।
मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राहत कार्य मे किसी तरह की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ से हुई फसलों की क्षति का मुआवजा किसानों को मिलेगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्य हो रहा है। सरकार किसानों के हित के लिए लगातार कदम उठा रही है। कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कृषि मंत्री श्री कुमार बाढ़ प्रभावित इलाके के भ्रमण क्रम में पहले बंजरिया प्रखंड में पहुंच फसल के नुकसान की जानकारी ली।
बाढग्रस्त प्रखंड के कई पंचायतो में बाढ से बर्बाद हुए फसलो का निरीक्षण भी किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, आत्मा के परियोजना निदेशक रणवीर सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा माँझी, कृषि समन्वयक विकास कुमार, दीपक कुमार, शलैश कुमार, किसान सलाहकार जीतेन्द्र सिंह, अविनाश कुमार, अभय तिवारी, विधानिवास, शशिकांत कुमार एवं कृषि तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, बीडीओ सरोज कुमार बैठा, प्रमुख ललन चौधरी, बीएओ सिधेश्वर राय, जीपीएस विकास कुमार, रवि पासवान, किशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।