न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : चुनाव में जमानत जब्त होने के बाद भी विधायक बने उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश से माफी मांग बने हीरो

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत 12 नए सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नए मनोनीत सदस्यों को लथपथ दिलाई. आपको बता दें कि बीते दिन दिन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एमएलसी मनोनयन को लेकर अधिकृत किया गया था. इसके अलगे ही दिन राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना जारी कर दी गई.

राज्यपाल कोटे से मनोनीत 12 नए सदस्यों में सबसे पहले बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इनके बाद दूसरे नंबर पर खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने शपथ ली. हाल ही में जेडीयू में अपनी पार्टी रालोसपा का विलय कराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने तीसरे नंबर पर शपथ ग्रहण किया.

एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा के बाद संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, और अनत में निवेदिता सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. आपको बता दें कि राज्यपाल कोटे से जिन 12 चेहरों को विधान परिषद भेजा गया है, उसमें बीजेपी के 6 और जदयू के 6 नेताओं के नाम शामिल है. एनडीए सरकार में शामिल मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी के खाते में एक भी सीट नहीं गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *