न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार विधानसभा में तेजस्‍वी के बिगड़े बोल- कैसे-कैसे लोगों को मंत्री बना दिया, बिहार में गरमाई सियासत

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सोमवार को भारी हंगामा हुआ। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने गन्‍ना मंत्री प्रमोद कुमार पर भड़कते हुए कहा कि उन्‍हें मंत्री कैसे बना दिया गया? कैसे-कैसे लोग मंत्री बना दिए गए हैं। सदन में नीतीश सरकार के मंत्री पर इस सीधे हमले के बाद सत्‍ता पक्ष भड़क गया। बात इतनी बढ़ी कि उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद  विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा पर विपक्ष के नेता को संरक्षण देने का आरोप तक लगा दिया। इस बीच घटना से सदन के बाहर भी राजनीति गरमा गई है।

मंत्री को बोले तेजस्‍वी- आपको कैसे मंत्री बना दिया

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने विधानसभा में भड़कते हुए गन्‍ना मंत्री प्रमोद कुमार को कहा, ‘अरे यार! आप तो गजब हैं। कैसे मंत्री बना दिया है।’ मामला तेजस्वी यादव द्वारा उनके सवाल के जवाब के दौरान मंत्री प्रमोद कुमार पर की गई टिप्‍पणी का है। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री प्रमोद कुमार को कहा कि जवाब में फैक्ट दें, यदि कोई संशय हो तो जांच करा कर दोषी अधिकारियों को दंड दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *