न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : छोटू छलिया की फ़िल्म ‘अनाथों के नाथ भोलेनाथ” की शूटिंग पतरातू में शुरू

न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : पतरातू/ झारखंड :

करपुराम प्रोडक्शन और डीसबुशन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘अनाथों के नाथ भोलेनाथ” की शूटिंग आज से झारखंड के पतरातू में शुरू हो गयी है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर पवन कुमार और डाइरेक्टर विष्णु शंकर बेलु हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में एक धार्मिक फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है। अब वे नई फिल्म भोले बाबा पर लेकर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गयी है।

इस बारे में फ़िल्म के अभिनेता छोटू छलिया, ने बताया कि फ़िल्म ‘अनाथों के नाथ भोलेनाथ’ एक बेहतरीन फ़िल्म बनने वाली है। बाबा भोले की कृपा से हमें एक शानदार कहानी मिली, जिस पर हम ये फ़िल्म बना रहे हैं। यह फ़िल्म सामाजिक और धार्मिक मूल्यों को समाज में स्थापित करने का काम करेगी। आज जहां कमर्शियल फिल्मों का दौर है, उसके बीच में अपनी जड़ों को मजबूत करने वाली भी लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। इसलिए हमने इस सब्जेक्ट को चुनकर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘अनाथों के नाथ भोलेनाथ” मे छोटू छलिया, बेबी काजल, सोनल त्रिवेदी, विष्णु शंकर बेलु, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, जे नीलम, अरुण काका, जय सिंह,ओ पी कश्यप, नटवर, कविता राज सिंह मुख्य भूमिका में हैं। लिरिक्स व म्यूजिक आर आर पंकज का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं वहीं फाइट हीरा लाल यादव का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *