न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : साढ़े 4 साल बाद गोपालगंज जहरीली शराब कांड में आया फैसला, 13 में 9 दोषियों को फांसी की सजा, 4 को उम्रकैद

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : गोपालगंज/ बिहार :

साढ़े 4 साल बाद गोपालगंज के खजूरबानी जहरीली शराब कांड में अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. अदालत ने कुल 13 दोषियों में 9 लोगों को फांसी और चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

19 लोगों की गई थी जान

दरअसल, नगर थाना के खजुरबानी में जहरीली शराब कांड में कुल 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग अंधे हो गए थे. इस शराब कांड के बाद नगर थाना पुलिस ने खजुरबानी गांव के मुख्य अभियुक्त नगीना पासी, रुपेश शुक्ला सहित कुल 14 लोगों को अभियुक्त बनाया था. इस मामले में नामजद एक आरोपी की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी. अब सिर्फ 13 नामजद अभियुक्त जिन्दा हैं. जिसमें से आज 9 लोगों को फांसी और चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

9 को फांसी और 4 को आजीवन कारावास

16 अगस्त 2016 को गोपालगंज खजुरबानी में जहरीली शराब पानी से इलाके के 19 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग जहरीली शराब पानी से अंधे हो गए थे. वर्षों तक सुनवाई के बाद आज गोपालगंज के एडीजे-2 कोर्ट ने सभी आरोपियों को सजा सुनाई है. 13 लोगों में से 9 पुरुषों को फांसी की सजा और शामिल 4 महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *