न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मुंशी सिंह महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य का सीनेट सदस्य एवं गणमान्य लोगों ने किया भव्य स्वागत

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

आज मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्र का स्वागत उनके कक्ष में पुष्प गुच्छ देकर, माला पहनाकर और अंगवस्त्रम ओढ़ाकर बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य व पूर्वी चंपारण जदयू के मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर दिनेश चंद्र प्रसाद एवं फ़िल्म अभिनेता- निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने किया.

इस अवसर पर प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉक्टर अरुण कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में इस कॉलेज का चहुमुखी विकास होगा. कला एवं संस्कृति का धनी यह कॉलेज अपने पुराने विरासत को पूर्ण रूप से पुनः प्राप्त करेगा, यही कामना है. हमलोगों ने प्राचार्य के साथ कॉलेज परिसर में स्थित ऐतिहसिक सेल को भी देखा. यह सेल परिसर अब काफ़ी सुंदर हो गया है.

मौके पर इसी कॉलेज के छात्र रहे फ़िल्म अभिनेता- निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने कहा कि डॉ. अरुण जी जब बाबा विश्वनाथ की नगरी से गाँधी की कर्मभूमि चम्पारण आए तभी से ही उनका स्नेह और सानिध्य मिलता रहा है और आज उन्हें मिली उपलब्धि से हमलोग अभिभूत हैं।

इस अवसर पर जेपी सेनानी व वरीय कलाकार सुरेंद्र पाण्डेय, पत्रकार सिद्धार्थ वर्मा, जदयू नेता शाहिद रजा, बृजमोहन गुप्ता, बबलू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *