न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश की बेइज्जति, शुभारंभ से पहले इलेक्ट्रिक बस हुआ खराब

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :

इत्तफाक देखिए! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की पहली इलेक्ट्रिक बस में मीडिया से कहा कि गाड़ी चलाने वाले, मेंटेंन करने वाले ट्रेंड है, एक्सीडेंट की संभावना (आशंका) कम रहेगी। और, कुछ ही देर बाद पहली यात्रा में उनके पीछे चलती बस के स्विच को किसी ने ऑफ कर दिया तो वह रुक गई। फिर मुख्यमंत्री के काफिले के रूप में विधानमंडल से लौटते समय यही बस वहां की रेलिंग से टकरा गई। मंगलवार को इन घटनाओं के बाद विपक्ष ने बसों को विधानमंडल परिसर में लाने के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस ने यह तक आशंका जता दी कि ऐसे में परिसर में बड़ा-जानलेवा हादसा भी हो सकता था।

82 नई बसों की खेप में यह 12 E-बसें आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 11 बजे इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की। उन्होंने संवाद भवन परिसर में परिवहन विभाग का झंडा दिखाकर बसों को रवाना किया। इनमें 12 इलेक्ट्रिक बसों समेत कुल 82 बसें शामिल हैं। यह नई बस सेवा पटना नगर, पटना-राजगीर और पटना-मुजफ्फरपुर के लिए आज से शुरू हो चुकी है।

CM नीतीश कुमार खुद इस इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और परिवहन सचिव संजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

शुभारंभ के बाद ही CM के बस पीछे चल रही दूसरी बस वापस लौटते समय विधानमंडल परिसर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बस के ड्राइवर ने गाड़ी बंद होने का कारण बताया कि पीछे से किसी ने स्वीच ऑफ कर दिया। हादसे के बारे में उसने कुछ कहा नहीं, हालांकि इसे ज्यादा सतर्कता में तनाव से हुई गलती कहा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हिकल के आने से लोगों का खर्च भी घटेगा। पर्यावरण का संकट भी कम होगा। एक नई शुरूआत हुई है। बस के अंदर काफी सुविधाएं हैं। किराया की बात पर CM ने कहा कि इस बस का किराया भी अधिक नहीं लिया जाएगा।

वहीं परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित एवं अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 12 इलेक्ट्रिक बसों के अलावा 15 लग्जरी, 25 डीलक्स, 30 सेमी डीलक्स सहित कुल 82 बसों का शुभारंभ किया गया। इसमें 15 लग्जरी, 25 डीलक्स एवं 30 सेमी डीलक्स बसों का परिचालन बिहार के 43 विभिन्न मार्गों पर होना है।

वहीं पटना नगर बस सेवा एवं बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारीशरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज करने के बाद यहीं से खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *