न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रालोसपा के किसान चौपाल में बोले डॉ दीपक- नए कृषि कानून से जनता में काफी आक्रोश है, इस कानून के कालाबाजारी एवं जमाखोरी काफी बढ़ेगा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पिपराकोठी- मोतिहारी/ बिहार :

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपराकोठी प्रखंड के वीरछपरा पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन हुआ। आयोजन का नेतृत्व रालोसपा पिपराकोठी के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जे पी सिंह ने किया। चौपाल के मुख्य अतिथि रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार सह मोतीहारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ दीपक कुमार थे। डॉ दीपक कुमार ने कृषि कानून के विषय मे चर्चा करते हुए कहा कि नए कृषि कानून से जनता में काफी आक्रोश है, इस कानून के कालाबाजारी, एवं जमाखोरी काफी बढ़ेगा।

इस कानून से किसान को नुकसान होगा, कारपोरेट को लाभ होगा। डॉ दीपक कुमार ने कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी करना चाहिए।कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से भी किसान को नुकसान होगा, समय के साथ किसान अपने ही खेत मे बंधुवा मजदूर हो जाएगा।बता दें कि रालोसपा पार्टी पूरे बिहार में 2 फरवरी से 28 फरवरी तक किसान चौपाल लगा रही है। डॉ कुमार ने कृषि कानून पर चर्चा के बाद लोगो से कहा कि मैं आम जनता के सहयोग के लिए हमेशा तैयार हूँ।

डॉ दीपक कुमार ने आगे बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में रालोसपा ने लोगों का दिल जीता है, आने वाले समय मे चुनाव जीतेगा।चौपाल में अजय कुमार यादव, वरुण कुशवाहा, हरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, लालबिहारी प्रसाद, रामाज्ञा पंडित, योगेश प्रसाद, पप्पू कुमार आदि सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *