न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : खेतों में पराली जलाई तो 3 साल तक नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ, नीतीश सरकार का आदेश जारी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग सख्त हो गया है। इसको लेकर डीएम द्वारा पदाधिकारियों को लगातार निर्देश दिया जा रहा है। किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों के आदेश के बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। जिससे मिट्टी को नुकसान के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषित प्रदूषित हो रहा है। कृषि विभाग पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं से वंचित कर रहा है।

खेत में पराली जलाने को लेकर सरकार ने नया निर्देश जारी किया है। अब खेत में पराली जलाने पर किसानों को तीन साल तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उन्हें आर्थिक जुर्माना भी देना होगा। पराली जलाने से पर्यावरण को होनेवाले नुकसान को बचाने के लिए इस नए नियमावली को लागू किया जा रहा है। जिसे कृषि विभाग के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तैयार किया है। अब सिर्फ राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है।

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार खुद कई बार किसानों से खेत में पराली नहीं जलाने की अपील कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी अब भी कई जगहों में किसान खेत में ही पराली जला रहे हैं।पूर्व में भी पराली जलानेवालों का किसान के रूप में निबंधन तीन साल के रद्द किया जा चुका है। एनजीटी ने भी इस पर कड़े निर्देश जारी किए थे और उसने भी इस पर रोक लगाने के लिए आर्थिक दंड लगाने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *