न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिला सड़क सुरक्षा समिति, पूर्वी चंपारण एवं मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 का समापन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

जिला सड़क सुरक्षा समिति, पूर्वी चंपारण एवं मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के समापन अवसर पर चित्रांकन प्रदर्शनी, निबंधन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नगर भवन सभागार मोतिहारी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने की।

जिलाधिकारी ने ईस प्रतियोगिता मे शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र, अभिभावक एवं कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही साथ उन्होंने सड़क सुरक्षा का मूल उद्देश्य को स्कूल के बच्चों को एवं लोगों को बताया। उन्होंने लोगों एवं बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा क्यों आवश्यक है।

इस प्रतियोगिता मे विभिन्न स्कूल के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी कला का प्रदर्शन किया चाहे वह पेंटिंग हो या चित्रकला। जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी छात्रों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस आयोजन में जिला पदाधिकारी का चित्र आयोजको द्वारा भेंट कर जिला पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *