
न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :
बिहार के मुख्य सचिव ने रिकार्ड बना लिया है। चीफ सेक्रेट्री दीपक कुमार को तीसरी बार सेवा विस्तार मिला है. इसके पहले बिहार सरकार की सिफारिश पर दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। दो बार सेवा विस्तार मिलने के बाद इसी महीने यानी फरवरी 2021 तक कार्यकाल है। बता दें, पिछले महीने ही नीतीश सरकार ने मुख्य सचिव के 6 महीने का सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार केंद्र सरकार ने बिहार की अनुशंसा स्वीकृत कर लिया है और मुख्य सचिव को 6 महीने का सेवा विस्तार फिर से दे दिया है।
1 जून 2018 को पहली बार बने मुख्य सचिव
बता दें, दीपक कुमार 1 जून 2018 को पहली बार मुख्य सचिव बने थे। फरवरी 2020 में ही उनकी सेवा समाप्त हो रही थी। जिसके बाद से 6-6 महीने का दो बार विस्तार मिल चुका है। हालांकि तीसरी दफे एक्सटेंशन का पत्र अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन जानकारी पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा दीपक कुमार को 6 महीने मुख्य सचिव के पद पर बने रहने के लिए सेवा विस्तार कर दिया गया है. इसका आधिकारिक पत्र बहुत जल्द जारी होने वाला है। इस फैसले के साथ ही दीपक कुमार बिहार के पहले मुख्य सचिव होंगे जो लगातार डेढ़ सालों तक सेवा विस्तार के साथ पद पर बने रहेंगे। बताया जाता है कि दीपक कुमार सीएम नीतीश के काफी विश्वास पात्र माने जाते हैं। लिहाजा अब तक तीन बार सेवा विस्तार की सिफारिश की है।