न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद वाला ‘फ्लैट’ पवन जायसवाल को मिला, तो प्रेम कुमार से छीन गया आवास

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार विधान सभा ने अपने 63 सीनियर विधायकों को 2 दिन पूर्व सरकारी आवास अलॉट किया था। इसके पहले 43 विधायकों को आवास आवंटित किया गया था। इस तरह से अब तक 106 विधायकों को सरकारी आवास मिल चुका है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 17वीं विधानसभा के 63 विधायक जो दो या दो टर्म से ऊपर यानी 9 टर्म तक निर्वाचित हुए हैं उन्हें आवास का आवंटन किया था। ढाका के विधायक पवन जायसवाल को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद वाला आवास दिया गया है। उन्हें बेली रोड के जू के सामने बी-3-40 नंबर का आवास दिया गया है।

नंदकिशोर को पूर्व वाला बंगला मिला तो प्रेम कुमार से छीन गया आवास

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के आदेश पर उप सचिव पवन कुमार सिन्हा ने 31 जनवरी को ही बंगला अलॉट करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया था। पत्र में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का बंगला 3- सर्कुलर रोड वापस ले लिया गया है।इसके बदले बदले में प्रेम कुमार को अब 8-ऑफ पोलो रोड का आवास दिया गया है। जबकि मंत्री वाला बंगला 2 -स्टैड रोड़ नंदकिशोर यादव को अलॉट हुआ है। इस तरह से नंदकिशोर यादव अपना बंगला बचाने में कामयाब हो गए जबकि प्रेम कुमार को पहले वाले बंगले से हाथ धोना पड़ा।

नंदकिशोर का बंगला विधानसभा पुल में ट्रांसफर

बता दें, प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव को बतौर मंत्री केंद्रीय पुल वाला बंगला अलॉट किया गया था। इस बार दोनों को मंत्री नहीं बनाया गया है। लिहाजा बंगला वापस लेने की नौबत आ गई थी। लेकिन अंत समय में नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार के बंगले को केंद्रीय पुल से विधानसभा पुल में ट्रांसफर कराने की बात आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *