न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में देश को आगे बढाने वाला साबित होगा : राधामोहन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है वो एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में देश को आगे बढाने वाला साबित होगा।

श्री सिंह ने कहा कि यह बजट 130 करोड़ भारतवासियों की ज़िंदगी बेहतर करेगा। इस जनकल्याणकारी बजट के लिए श्री सिंह ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *