न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : आरक्षण पर्यवेक्षक मोतीहारी का सेवानिवृत्त के उपरांत विदाई समारोह आयोजित

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतीहारी/ बिहार :

आज सुशील कुमार श्रीवास्तव आरक्षण पर्यवेक्षक मोतीहारी का सेवानिवृत्त के उपरांत विदाई समारोह का भव्य आयोजन मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें रविश कुमार, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में रेल कर्मचारियो ने भाग लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक राकेश त्रिपाठी ने किया तथा मंच संचालन ईसीआरकेयू के शाखा मंत्री दिलीप कुमार ने किया. अपने संबोधन में अजय कुमार, गिरीश कुमार, सेराजुल हक, श्याम कुमार आदि सारे वक्ताओं ने सुशील जी के साथ गुजारे पलों को याद किया तथा उनके सादगी पूर्ण व्यक्तित्व की प्रशंसा की. जय गुरु देव के सच्चे सेवक सुशील जी को नए जीवन की शुभकामनायें दी गयी.

कार्यक्रम की खूबसूरती यह रही कि उनकी बेटी ने यह कहकर सबों को रूला दिया की पापा आज तक आप सिर्फ रेल के लिए तथा मेरी बीमार माँ एवं हम भाई बहन के लिए जिंदगी जिये हैं, हम बच्चे आज आपके स्वागत के लिए बाहें फैलाये खड़े हैं पापा अब आप अपनी जिंदगी जियें जिसमें तनाव नाम की कोई चीज नहीं हो.

दिलीप कुमार ने “जाते हो खुदा हाफिज है हां इतनी गुजारिश है, जब याद हम आ जाऐं मिलने की दुआ करना” कहते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *