न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में तैयारी पर विचार विमर्श सम्पन्न

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

आज जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक की अध्यक्षता में उनके जानपुल स्थित आवास पर अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की एक बैठक हुई। बैठक में 04 फरवरी को नगर भवन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष मोहिब्बुल हक ने बताया कि उक्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमाल सिद्दीकी के अतिरिक्त सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तुफैल कादरी, मोतिहारी विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, सभी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि इस क्षेत्रीय सम्मेलन में बिहार के 24 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम,जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद,नेसार अहमद,इम्तेयाज अहमद,जाहिद कमाल,नसीम हाशमी,मिन्नत आलम,जलालुद्दीन राय,मो०जुनैद आलम,मो०अरमानुल्लाह,मो०आलम, मो०मेराज आलम, मो०अरशद, मो०इमरान जौहर, शैख लालबाबू एवं मो०रफी सहित मोर्चा के सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *