न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नकद पुरस्कार का लाभ प्राप्त करने हेतु शीघ्र आवेदन करें : श्रम अधीक्षक

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चम्पारण के श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने जिले वासियो से एक प्रेस बयान जारी कर अपील किया है कि श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत बिहार भवन एवम् अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित लेबरकार्ड धारी निर्माण श्रमिक के वैसे 2 बच्चे जिन्होंने मैट्रिक / इंटर की परीक्षा वितीय वर्ष 2020-21 में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण किया है , वे अपना आवेदन यथाशीघ्र कार्यालय में जमा करें। यह लाभ सिर्फ उन श्रमिकों के बच्चों को ही मिलेगा जिनके माता या पिता निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं और जिनका श्रम विभाग से लेबर कार्ड बना हुआ है।

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने पत्रकारों को बताया की पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत मैट्रिक/इंटर में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने पर 25 हजार, 70 से 80 प्रतिशत अंक लाने पर 15 हजार तथा 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने पर 10 हजार रुपये दिया जायेगा।

उन्होंने ऐसे लेबर कार्ड धारी निर्माण श्रमिकों से अपील किया है कि अहर्ता प्राप्त बच्चों को नकद पुरस्कार प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन श्रम अधीक्षक मोतिहारी कार्यालय, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर मोतिहारी अथवा अपने प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पास अविलम्ब जमा करावे। 31 मार्च 2021 के बाद प्राप्त आवेदन पत्र इस योजना का लाभ हेतु पात्र नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *