न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, “लाल किले पर जो बवाल हुआ, उसमें पीएमओ के करीबी भाजपा नेता का हाथ ”- बात सच या झूठ, पता करें

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्ली :

कृषि कानून पर किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन 65 दिन बाद गणतंत्र दिवस के दिन उग्र हो गया। पहली बार ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस और उपद्रवी आपस में भिड़ते नजर आए। लाल किले से लेकर आईटीओ तक सभी तरफ टकराव की स्थिति देखने को मिली।

हालांकि, पुलिस ने कहीं भी कड़ी कार्रवाई नहीं की। इस बीच भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर शक जताते हुए कहा कि लाल किले पर जो बवाल हुआ, उसमें पीएमओ के करीबी भाजपा नेता का हाथ रहा है।

क्या कहा सुब्रमण्यम स्वामी ने

स्वामी ने कहा, “एक गूंज चल रही है, शायद झूठी हो सकती है या दुश्मनों की झूठी आईडी से चलाई गई है कि पीएमओ के करीबी भाजपा के एक सदस्य ने लाल किले में चल रहे ड्रामे में भड़काऊ व्यक्ति के तौर पर काम किया। चेक कर के जानकारी दें।”

इतना ही नहीं स्वामी ने अपने अगले ही ट्वीट में किसान आंदोलन में शामिल रहे दीप सिद्धू से जुड़े एक ट्वीट को रिट्वीट भी किया। इसमें कहा गया था कि लाल किले की हिंसा में आरोपी दीप सिद्धू भाजपा सांसद सनी देओल का कैंपेन मैनेजर रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *