न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतीझील से 28 जनवरी से अतिक्रमण हटाने को लेकर उच्च स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने मोतीझील से 28 जनवरी से अतिक्रमण हटाने संबंधी उच्च स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक की। अपर समाहर्ता ने मोती झील से 4 फेज में अतिक्रमण हटाने संबंधी योजना को विस्तार पूर्वक जिलाधिकारी के सामने रखा ।

138 अतिक्रमणकारियों के हाउस टू हाउस सर्वे रिपोर्ट को भी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने योजना वार गहन समीक्षा की। प्रथम फेज में रोइंग क्लब से गांधी चौक तक मोती झील से बड़े बिल्डर के अतिक्रमण को हटाया जाएगा जिसके लिए जेसीबी का इंतजाम एवं मजदूरों का इंतजाम करने के लिए एवं अन्य उपकरण का इंतजाम करने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मलवा हटाने के लिए भी ट्रैक्टर ट्रॉली का इंतजाम करेंगे।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को योजनाबद्ध ढंग से 10 से 15 दिनों के अंदर मोती झील से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी आदेश दिया है कि जितने भी ड्रेनेज का अतिक्रमण शहरी क्षेत्र में किया गया है उस पर से भी अतिक्रमण खाली करा दें। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है एवं नगर परिषद के अध्यक्षा से भी कहा है। अतिक्रमण हटाने में सभी लोग एकजुट होकर सहयोग करें। जिससे शहर का स्वच्छ वातावरण बन सके और मोतीझील का कायाकल्प हो सके। जिलाधिकारी ने कहा है जिन्होंने भी अतिक्रमण किया है।

अतिक्रमणकारियों से उसके अतिक्रमण को सरकारी भूमि से हटाने में जो भी खर्च आएगा। सर्टिफिकेट केस करके उनसे राशि की वसूल की जाएगी। यदि अतिक्रमण हटाने में उनके निजी सामान की क्षति होती है तो यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी। अन्यथा पूर्व से ही अतिक्रमण हटा लें। बैठक में नगर अध्यक्षा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी समेत अंचलाधिकारी एवं अमीन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *