न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बदल लीजिए पुराने नोट, मार्च से बंद हो जाएंगे 100 रुपये के पुराने नोट : आरबीआई

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्‍ली :

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के महाप्रबंधक बीएम महेश ने जानकारी दी कि मार्च से 100 रुपये के पुराने नोट प्रचलन में नहीं रहेंगे. 100 रुपये के नए नोटों का अब इस्तेमाल किया जाएगा.

जिला पंचायत नेत्रावती हॉल में आयोजित जिला स्तरीय बैंकिंग सुरक्षा और नकद प्रबंधन की बैठक में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने 100 रुपये के नोटों को वापस ले लिया जाएगा क्योंकि अधिकांश नोट नकली हैं. आरबीआई पिछले 6 महीनों से इन्हें नहीं छाप रहा है.नोट वापसी से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. यह निर्णय सिर्फ नए नोटों को प्रचलन में लाने के लिए लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *