न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी निर्विरोध बने विधान पार्षद, अब मंत्रिमंडल विस्तार जल्द

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और वीआईपी के अध्यक्ष व पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को विधान परिषद के लिए नामांकन किया। साेमवार पर्चा भरने का आखिरी दिन था। दो सीटों के लिए दो ही नामांकन होने से दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 21 को नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद इनके चुने जाने की घोषणा की जाएगी। अब 28 को चुनाव की नौबत नहीं आएगी। शाहनवाज और सहनी ने सुबह 11 बजे प्रमंडलीय आयुक्त के दफ्तर में पर्चा भरा।

मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, बात चल रही : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। इस संबंध में आपस में बातचीत चल रही है। सबकुछ ठीक है, कहीं कोई समस्या नहीं है। मंत्रिमंडल का विस्तार जब भी होगा, सबको जानकारी मिल जाएगी। वे जदयू कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्हें सुशील कुमार मोदी की सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है। इसके लिए मैं पार्टी नेता और मुख्यमंत्री को बधाई धन्यवाद देता हूं। मुकेश सहनी ने भी उम्मीदवार बनाए जाने पर एनडीए नेताओं को धन्यवाद दिया है। वहीं नामांकन के दौरान पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा।

आपको बता दें कि विधान परिषद में भाजपा कोटे की दो सीटें बीते दिनों खाली हुई थीं। इनमें से एक सीट पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने और दूसरी सीट पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक बनने के चलते रिक्त हुई है। सुशील मोदी का कार्यकाल अभी करीब चार साल और विनोद नारायण झा का करीब डेढ़ साल बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *