न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिलाधिकारी के सामने दिलीप कुमार टेक्नीशियन को दिया गया कोविड-19 का वैक्सीनेशन, कोविड 19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन का दिया निर्देश

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल में कोविड के टीकाकरण के प्रथम फेज में सरकारी एवं प्राइवेट डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ को दिए जाने वाले टीकाकरण का निरीक्षण किया। दिलीप कुमार टेक्नीशियन को उनके सामने कोविड-19का वैक्सीनेशन दिया गया। जिलाधिकारी ने उनसे बातचीत की। उन्होंने टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक विश्राम गृह में रहने वाले लोगों से भी बातचीत की और उन्हें बताया कि 28 दिनों के बाद फिर दूसरा टीका उन्हें दिया जाएगा। 45 दिनों के बाद उनमें एंटीबॉडीज का निर्माण होगा। उक्त अवधि में मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग सैनिटाइजर का उपयोग वे आवश्यक रूप से करेंगे। जब तक एंटीबॉडीज निर्माण नहीं हो जाता है तब तक वे कोविड 19के प्रोटोकॉल का अनुपालन आवश्यक रूप से करेंगे।

जिलाधिकारी ने जीएनएम हॉस्टल एवं इंस्टिट्यूट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को एवं संवेदक को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया ।जिलाधिकारी ने अस्पताल में डंपिंग एरिया का भी निरीक्षण किया और उन्होंने तुरंत संवेदक को डंपिंग एरिया में मिट्टी भराई का काम पूर्ण करने, नाला और रोड निर्माण के कार्यों को पूर्ण करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *