न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : 24 घंटे के भीतर लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

सुगौली में लूट कांड को लेकर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है जहां प्रेस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अज्ञात अपराधियों द्वारा सुगौली के रक्सौल जाने वाले मुख्य सड़क स्थिति रिलायंस ट्रेड शोरूम के पीछे शटर को तोड़कर शोरूम में चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सुगौली थाना के गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंची, वहां पहुंचने पर अपराधियों ने कपड़े चोरी कर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के आलोक में पुलिस कांड के उद्भेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तीन व्यक्ति राजू कुमार पश्चिमी चंपारण, लवली कुमार पोखरा नेपाल और रोशन उपाध्याय पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो कट्टा, दो जिंदा गोली ,खंती मोटरसाइकिल, चोरी की गई 28 आइटम कपड़ा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार तीनों व्यक्ति के द्वारा शोरूम में चोरी में अपना संलिप्तता स्वीकार किया गया।वही दिन में अपने अपने घर से जाकर दुकान की रेड की गई उसके बाद घटना को अंजाम दिया पकड़ाऐ तीनों व्यक्ति कपूर और पंजाब से लूट एवं चोरों की केस में जेल जा चुके हैं। सभी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों का अपराधी इतिहास मंगाया जा रहा है।

वही छापेमारी टीम में टीम में पु० नि० शशि भूषण ठाकुर सुगौली पु०अ०नि० विवेक कुमार जायसवाल थानाध्यक्ष सुगौली परि०अवर निरीक्षक राजीव कुमार परि०अवर निरीक्षक रामशरण साहसिपाही 623 महेश कुमार सिपाही 971सलीम उद्दीन फरीदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *