न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास योजना का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास योजना का निरीक्षण जिले के अधिकारियों की टीम के साथ किया।

चंपारण सेनेटरी पैड चैलाहाँ प्रखंड बंजरिया एवं मनीषा होजरी रघुनाथपुर में निर्माण हो रहे गंजी ,जांघिया ,लोअर टीशर्ट मास्क इत्यादि के निर्माण कार्य का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

प्रवासी मजदूर भाइयों से बातचीत कर जानकारी ली। रोजगार यहां उपलब्ध हो जाने से उन्हें कितना फायदा हुआ है ।जिलाधिकारी को उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि यहां रोजगार मिल जाने से उनकी माली हालत में तो सुधार हुआ ही ,साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण से भी वे सबल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *