न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : यंग सोशल वर्कर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित हुए मोखलिसपुर निवासी चर्चित युवा समाजसेवी चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चम्पारण जिले के बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर निवासी गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक के निदेशक सह चंपारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष चर्चित युवा चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह को समाजसेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवा के लिए ग्लोबल आउटरीच रिसर्च एंड एजुकेशन एसोसिएशन के द्वारा सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर यंग सोशल वर्कर ऑफ द ईयर 2020 से सम्मानित किया गया है।

डॉ० गोपाल को यंग सोशल वर्कर ऑफ द ईयर अवार्ड मिलने पर पूर्व मंत्री ब्रिजकिशोर सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ कुमार सौरभ, डॉ निरंजन सागर, डॉ रंजीत कुमार, डॉ मंजय कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार, डॉ रजनीश, डॉ नवीन श्रीवास्तव, डॉ कामत कुमार, डॉ प्रशांत कात्यायन, डॉ दिनेश कुमार, डॉ मुन्ना कुमार गुप्ता, सुन्दरदेव शर्मा, गोविन्द सिंह, रामएकबाल सिंह, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, प्रकाश रंजन, अजय तिवारी, प्रतीक कुमार सिंह, गुलशन कुमार सिंह सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

यहाँ बता दें कि इससे पहले चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ० गोपाल को दर्जनो बार प्रदेश एवं जिला स्तर पर दिग्गज हस्तियों के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *