न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार के IPS अधिकारी सुबोध कुमार जैसवाल को बनाया गया CISF का नया DG

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना- बिहार/ नई दिल्ली :

महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। जायसवाल महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अफसर हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जायसवाल की नियुक्त को मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 30 सितंबर, 2022 तक प्रभावी रहेगी।

उमेश सिन्हा उप चुनाव आयुक्त नियुक्त

उत्तर प्रदेश कैडर के 1986 बैच के रिटायर्ड आईएएस अफसर उमेश सिन्हा को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल आयोग के महासचिव हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अनुबंध के आधार पर सिन्हा को बतौर उप चुनाव आयुक्त छह महीने का कार्यकाल विस्तार देने को मंजूरी दी।

सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और वर्तमान पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र हैं, जिन्होंने दत्तात्रय पडसलगीकर को 28 फरवरी 2019 को उत्तराधिकारी बनाया। वह पहले मुंबई के पुलिस आयुक्त थे, जो भारत का सबसे बड़ा शहर और सातवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *